दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने के संकेत।। Signs of Ma Lakshmi Grace On Deepawali.
मित्रों, सनातन धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक दिवाली का पर्व भी है। ये पांच दिवसीय पर्व मुख्य रूप से माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। सनातन मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी को धन-धान्य की देवी माना जाता है। दीपावली के इस 5 दिवसीय त्यौहार में मुख्य पर्व तीसरे दिन दिपावली का होता है। ऐसे में दिपावली को अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।। Diwali 2026:ऐसे में इस साल 2026 में यह दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं दीपावली का ये पांच दिवसीय पर्व 29 अक्टूबर से शुरु होकर 02 नवम्बर तक चलेगा। दीपावली के इस पर्व पर हर कोई चाहता है, कि देवी माता लक्ष्मी उनके घर आएं और स्थायी निवास करें। वहीं मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी को सफाई अत्यंत प्रिय है और वे उन्हीं जगहों पर वास करती हैं, जहां साफ़-सफाई होती है। ऐसे में दीपावली पर्व पर माता के आगमन की आशा में हर कोई अपने घरों में साफ सफाई करने में लग जाता है।।
ऐसे में माना जाता है, कि इस सफाई के दौरान माता लक्ष्मी अपने भक्तों को अपनी कृपा के कुछ खास संकेत देती है। जिसके संबंध में कहा जाता है, कि यदि घर की साफ-सफाई के दौरान आपको कुछ ऐसी खास चीजें अचानक मिल जाएं, जिन्हें आप भूल चुके हों, तो इसका अर्थ है, कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने ही वाला है।।
घर की सफाई करते समय क्या मिले तो शुभ? Safai Me Kya Mile to Kaisa Sanket.

शास्त्रों के अनुसार इस समय घर की सफाई में कौड़ी या शंख का मिलना बेहद खास माना गया है। इनके मिलने पर इन्हें गंगाजल से स्नान कराकर धन वाले स्थान पर रख लेना चाहिए। माना जाता है, कि इससे घर में सुख समृद्धि आती है।।
घर की सफाई करते समय यदि आपको अपने पर्स में या किसी कपड़े के जेब में रखे रुपए या पैसे मिल जाएं तो यह काफी ही शुभ माना जाता है। माना जाता है, इस दौरान मिले पैसों को किसी धार्मिक कार्य में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही माता के आशीर्वाद से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।।
घर की सफाई के दौरान यदि आप अपने किचेन कि सफाई कर रहे हों और उस समय यदि आपको वह चावल मिल जाएं, जिन्हें आप पूरी तरह से भूल गए हैं। तो इसका अर्थ आपके बहुत ही भाग्यशाली होने से माना जाता है।।
घर की सफाई के दौरान मुरली या मोरपंख का मिलना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है, कि इन चीजों का संबंध भगवान विष्णु के श्री कृष्ण अवतार से होता है। ऐसे में इनके मिलने का अर्थ लक्ष्मी का आशीर्वाद आपपर सदैव वर्षपर्यन्त बना रहेगा।।
इनके अतिरिक्त यदि घर की सफाई करते समय आपको कोई कोरा लाल कपड़ा मिल जाए तो इसे काफी खास माना जाता है। ऐसे में इस कपड़े के मिलने पर इसे संभालकर रख लेना चाहिए। माना जाता है, कि यह लाल कपड़ा आपके आने वाले सुनहरे कल का संकेत देता है।।
ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें। इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं - Click & Watch My YouTube Channel.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज - My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें।।
किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं।।
संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के सामने, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।
WhatsAap & Call: +91 - 8690 522 111. E-Mail :: astroclassess@gmail.com


0 टिप्पणियाँ