वास्तु दोष के कारण होने वाले दुष्प्रभाव ।। Vastu Dosh Se Honewale Nukashan.
हैल्लो फ्रेण्ड्सzzz,
मित्रों, आज हम बात करेंगे वास्तु दोष के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में । वास्तुदोष से पहली आर्थिक समस्याएं होती हैं । आर्थिक उन्नति न होना, धन का कहीं उलझ जाना, लाभों का देरी से मिलना, आय से अधिक व्यय होना होता है ।।
अगर आपके घर में वास्तुदोष हो तो धन का गंभीर नुकशान होने लगता है । आवश्यकता होने पर धन की व्यवस्था का ना हो पाना । धन कहीं खो जाना अथवा धन का चोरी हो जाना आदि-आदि होते रहता है ।।

मित्रों, दूसरी समस्या होती है पारिवारिक समस्या । वैवाहिक संबंधों में विवाद, अलगाव, विवाह में विलम्ब, पारिवारिक शत्रुता हो जाना । पड़ोसियों से संबंध बिगड़ना, पारिवारिक सदस्यों से किसी भी कारण अलगाव एवं अपनों से विश्वासघात मिलना आदि-आदि ।।
तिसरी गंभीर समस्या संतान संबंधी चिन्ताएं सदैव बनी रहती है । जैसे संतान का न होना, देरी से होना, पुत्र या स्त्री संतान का न होना । संतान का गलत मार्ग पर चले जाना, संतान का गलत व्यवहार, संतान की शिक्षा व्यवस्था में कमियां रहना आदि-आदि ।।
मित्रों, चौथी समस्या व्यावसायिक समस्या बढ़ जाती है । जैसे कैरियर के लिये सही अवसर नहीं मिल पाना । मिले अवसरों का सही उपयोग नहीं कर पाना । व्यवसाय में लाभों का कम होना ।।

साझेदारों से विवाद, व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्विता में पिछड़ जाना । नौकरी आदि में उन्नति अथवा प्रोमोशन का नहीं होना । हस्तान्तरण सही जगह नहीं होना । सरकारी विभागों में काम अटक जाना । महत्वाकांक्षाओं का पूरा नहीं हो पाना आदि-आदि ।।
पाँचवी समस्या वास्तुदोष के वजह से आपके स्वास्थ्य पर होता है । स्वास्थ्य समस्याओं में जैसे भवन के मालिक और परिवार जनों की दुर्घटनाएं । इस दोष के वजह से गंभीर रोग, व्यसन होना, आपरेशन होना तथा मृत्यु आदि-आदि ।।
छठी समस्या वास्तुदोष के वजह से क़ानूनी विवादों में फँस जाना । साथ ही कानूनी विवाद, दुर्घटनाएं, आग, जल, वायु प्रकोप आदि से भय का होना । साथ ही राज्य दण्ड, सम्मान की हानि आदि भयंकर परिणाम देखने को मिलते हैं ।।

ज्योतिष के सभी पहलू पर विस्तृत समझाकर बताया गया बहुत सा हमारा विडियो हमारे YouTube के चैनल पर देखें । इस लिंक पर क्लिक करके हमारे सभी विडियोज को देख सकते हैं - Click Here & Watch My YouTube Channel.
इस तरह की अन्य बहुत सारी जानकारियों, ज्योतिष के बहुत से लेख, टिप्स & ट्रिक्स पढने के लिये हमारे ब्लॉग एवं वेबसाइट पर जायें तथा हमारे फेसबुक पेज को अवश्य लाइक करें, प्लीज - My facebook Page.
वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें ।।
किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं ।।
संपर्क करें:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजु में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा ।।

0 टिप्पणियाँ