तलाक रोकने एवं कराने के ज्योतिष उपाय।। Astrological Remedies for Divorce.

 तलाक रोकने एवं कराने के ज्योतिष उपाय।। Astrological Remedies for Divorce.

तलाक रोकने एवं कराने के ज्योतिष उपाय।। Astrological Remedies for Divorce.
मित्रों, यह कहना अथवा सोंचना भी शास्त्रसम्मत बिलकुल ही नहीं है, कि कोई पति-पत्नी का तलाक हो जाय। मुझे तो कोई इस तरह की बात पूछे भी तो दिमाग हैंग हो जाता है, कि क्या बताएं। लेकिन कभी-कभी आपसी मतभेद एवं कटुता इतनी बढ़ जाती है, कि बात तलाक लेने तक आ ही जाती है। फिर लाखों कोशिश बेकार ही प्रमाणित होती है। फिर चाहे कोई भी कुछ भी क्यों न समझाये। ऐसे में सिर्फ एक ही विकल्प रह जाता है, कि दोनों प्राणी अपनी-अपनी जिन्दगी अलग-अलग रहकर शांतिपूर्वक गुजारा जाय।।


परन्तु मेरे ख्याल से एक विकल्प उपाय बल्कि अन्तिम उपाय अवश्य सभी को करके देखना चाहिये। मुझे पूरा उम्मीद है, कि इस उपाय से दोनों फिर चाहे पति गलत हो या पत्नी की बुद्धि ख़राब हो गयी हो, बिलकुल ठीक हो जायेंगे। और दोनों की जिंदगी में पुनः बहार लौट आयेंगी। दाम्पत्य जीवन हमारे वैदिक सनातन विधान में सात जन्मों का बंधन होता है। ऐसे में अपने दांपत्य जीवन को बचाने के लिए आप कुछ विशेष उपाय तो कर ही सकते हैं। इससे ना सिर्फ तलाक की स्थिति टल जायेगी बल्कि जीवन में प्रेम की वृद्धि भी सम्भव हो सकेगी।।

तलाक रोकने के टोटके।। Spells to prevent divorce.

इसके लिए पहला उपाय यह करना है, कि घर में या पीपल वृक्ष के निचे रहने वाली चींटियों को आटा प्रतिदिन खिलाएं। यदि आटे के साथ चीनी भी मिलाकर डालेंगे तो बेहतर परिणाम होंगेऔर बहुत जल्द होंगे। चींटियों को आटा-चीनी खिलाने का यह प्रयोग आपको निरंतर चालीस दिन तक करना चाहिए। इससे आपके एवं आपके साथी के बीच फिर से प्रेम स्थपित होगा।।

दूसरा उपाय यह करना है, कि दक्षिण दिशा की ओर पैर करके कभी ना सोएं। यह वास्तु से सम्बंधित उपाय है। हमेशा अपना (अर्थात पति-पत्नी दोनों को) सिरहाना पूरब दिशा की ओर ही रखना चाहिये। ऐसा करने से आप दोनों में सकारात्मक भावों का संचार होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।।

परन्तु यदि तलाक का मुकदमा न्यायालय तक पहुँच गया है और आप उसे खारिज करा कर सुलह करना चाहते हैं, तो तीन गोमती चक्र लीजिये और अपने निवास स्थान से दक्षिण की ओर फेंक दीजिये। इसके साथ ही पांच की संख्या में गोमती चक्र पूजा वाली सिन्दूर की डिब्बी में रखें। यह उपाय पुरुष वहाँ रखे जिस डब्बे से तिलक करता हो। परन्तु स्त्रियाँ वहाँ रखे जिस डब्बे के सिंदूर से वो अपना मांग भरती हो। ऐसा प्रतिदिन दोनों को करना चाहिये। ऐसा करने से आपसी विवाद समाप्त हो जायेगा एवं आपसी संबंध सामान्य हो जाएंगे।।

तलाक करवाने के टोटके।। Spells to get a divorce.

मित्रों, यह कहना अथवा सोंचना भी शास्त्रसम्मत बिलकुल ही नहीं है, कि कोई पति-पत्नी का तलाक हो जाय। मुझे तो कोई इस तरह की बात पूछे भी तो दिमाग हैंग हो जाता है, कि क्या बताएं। लेकिन कभी-कभी आपसी मतभेद एवं कटुता इतनी बढ़ जाती है, कि बात तलाक लेने तक आ ही जाती है। फिर लाखों कोशिश बेकार ही प्रमाणित होती है। फिर चाहे कोई भी कुछ भी क्यों न समझाये। ऐसे में सिर्फ एक ही विकल्प रह जाता है, कि दोनों प्राणी अपनी-अपनी जिन्दगी अलग-अलग रहकर शांतिपूर्वक गुजारा जाय।।


जिंदगी में कुछ स्थितियाँ ऐसी भी बन जाती हैं, जब संबंधों का निर्वहन असंभव हो जाता है। ऐसे में तलाक ही अंतिम विकल्प बचता है। ऐसे में जब आपके तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन हो या फिर आप स्वयं ही चाहते हो की हम सेप्रेट हो जाएँ। और आप जल्दी परिणाम चाहते हों तो कुछ विशेष उपाय बताता हूँ। जिसको आप यदि दृढ़तापूर्वक और पूरी श्रद्धा और निष्ठां से करेंगे तो निश्चित ही बहुत जल्द ही आपके पक्ष में परिणाम देखने को मिलेगा।।


पहला उपाय यह है, कि एक हकीक का स्टोन मिलता है बाजार में, उसे लेकर लगातार 11 दिन तक शिव मंदिर में जाएँ। वहाँ जाकर पूरी श्रद्धा से बाबा को पुरे मन से मनाएं। उसके बाद पूरी निष्ठा से उस पत्थर को शिवलिंग पर चढ़ाएं।।


दूसरा उपाय यह है, कि अपने अथवा किसी भी वकील को उपहार में कलम दान करें। यदि वकील आपका हो तो उसे बोलिए उसी कलम से आपका पेपर लिखकर तैयार करे। अथवा किसी का भी कोई भी वकील हो तो उसे गिफ्ट कीजिये और निवेदन करें, कि किसी का तलाक का केस अवश्य उस पेन से अवश्य तैयार करे।।


तीसरा उपाय यह है, कि जब आपका तलाक का केश कोर्ट में चला गया हो और आपको डेट मिल गया हो तो आपको भी कोर्ट जाना ही पड़ेगा। ऐसे में जब भी कोर्ट जाना हो तो आप लाल वस्त्र अथवा गहरे रंग के वस्त्र पहन कर जायें। ऐसा करने से भी आपका लंबित तलाक का केस शीघ्र समाप्त ही पूरा हो जाता है।।

वास्तु विजिटिंग के लिये तथा अपनी कुण्डली दिखाकर उचित सलाह लेने एवं अपनी कुण्डली बनवाने अथवा किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति के लिए संपर्क करें।।

किसी भी तरह के पूजा-पाठ, विधी-विधान, ग्रह दोष शान्ति आदि के लिए तथा बड़े से बड़े अनुष्ठान हेतु योग्य एवं विद्वान् ब्राह्मण हमारे यहाँ उपलब्ध हैं।।

सिलवासा ऑफिस:- बालाजी ज्योतिष केन्द्र, गायत्री मंदिर के बाजू में, मेन रोड़, मन्दिर फलिया, आमली, सिलवासा।।

सिलवासा ऑफिस में प्रतिदिन मिलने का समय:-
10:00 AM to 02:00 PM And 04:30 PM to 08:30 PM.

WhatsAap & Call: +91 - 8690 522 111.
E-Mail :: balajijyotish11@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ